शाहजहांपुर: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जिला विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के साथ पारिवारिक विवाद ट्रैफिक चालान बैंक लोन दाखिल खारिज इत्यादि विवादों के निस्तारण के संबंध में लगने वाली लोक अदालत की जानकारी दी गई।