मुरैना नगर: जीवाजीगंज में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन,जांच की भनक लगते ही कोचिंग सेंटरों पर लटके ताले,80% संस्थानों में मिलीं खामियां
मुरैना के जीवाजीगंज में शिक्षा विभाग ने निजी कोचिंग संस्थानों की जांच की।कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई सेंटर बंद मिले। करीब 80 प्रतिशत संस्थानों में सुरक्षा,अग्निशमन,बिजली,पेयजल,शौचालय, रोशनी और वेंटिलेशन जैसी सुविधाओं में कमी मिली।संचालकों को तीन-चार दिन में सुधार के निर्देश देकर दोबारा जांच और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।सरकारी शिक्षकों की शिकायत मिली।