मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश, गंभीर धाराओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मसूरी। रविवार रात हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि मामले में गंभीर अपराध होने के बावजूद पुलिस ने केवल शांति भंग और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
ज्ञापन में कहा गया कि घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक महिला सहित पूरे परिवार के साथ खुलेआम मारपीट की गई। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगत एवं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इस प्रार्थना पत्र पर भी निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तथा आरोपियों पर उच�