बिजावर: बिजावर स्थित कर्मा माता मंदिर में चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का बिजावर विधायक ने किया सम्मान
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बिजावर विधायक ने नगर बिजावर स्थित कर्मा माता मंदिर में चारधाम यात्रा पूर्ण कर सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का सपरिवार आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का पावन अवसर है।