खरगोन। अप्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिका के अमानवीय व्यवहार को लेकर खरगोन जिला कांग्रेस ने रैली निकाल कर विदेश मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जिला अध्यक्ष रवि नायक के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 4 बजे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कार्यालय में पत्र सौंपा। भारतीयों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान..की नारेबाजी की।