कोल: अलीगढ़ में फिर SIR के फर्जी फॉर्म जमा करने का आरोप, सपाइयों ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 अलीगढ़ में फिर एक बार सपा ने SIR के फर्जी फॉर्म जमा करने का आरोप लगाया है। फर्जी फॉर्म का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और रोरावर क्षेत्र में बूथ पर ही हंगामा किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी बूथ लेवल ऑफिसर को हड़काते हुए भी नजर आए हैं।