कोल: अलीगढ़ में महाशिवरात्रि को लेकर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ की समीक्षा बैठक, कावड़ मार्ग पर बेहतर सफाई के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के भारी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्वारसी चौराहे से खेरेश्वर धाम तक निर्धारित कांवड़ मार्गों पर नगर निगम व्यवस्थाओ की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।