कोल: महुआखेड़ा SHO पर महिला को थाने में बिठाकर अवैध कब्जा कराने का आरोप, भाकियू सुनील ने कमिश्नरी पर किया धरना
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 थाना महुआ खेड़ा की SHO एकता सिंह पर महिला को जबरन थाने में बिठा कर महिला की संपत्ति पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा है। उक्त मामले को लेकर भाकियू सुनील के अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कमिश्नरी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। सुनील चौधरी का आरोप है की भूमाफियाओं ने SHO से साथ मिली भगत कर प्रॉपटी पर कब्जा कराया है।