बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।