बरसते पानी में घायल बछिया का इलाज कर प्राणी सेवा समूह ने पेश की मानवता की मिसाल
बांदा। बरसात के बीच बजरंग विद्यालय के पास रेलवे लाइन के समीप एक घायल और बीमार बछिया के होने की जानकारी मिलने पर प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उसका उपचार कराया।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में टीम ने घायल बछिया की स्थिति का निरीक्षण किया। अनुभवी चिकित्सक की मौजूदगी में आवश्यक उपचार किया गया और उसकी देखभाल सुनिश्चित की गई।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बेसहारा पशु की मदद करना पशु सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम लंबे समय से घायल, बीमार और बेसहारा पशुओं की सेवा में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे मानवीय कार्य समाज में संवेदनशीलता और पशु प्रेम का संदेश देते हैं।
UP 90 Creator
#प्राणीसेवा #Banda #AnimalRescue #पशुसेवा #SurendraSoni
Banda, Banda | Aug 14, 2026