घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में पुलिस ने चलाया यातायात जागरूक अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी
रानीपुर में पुलिस ने बुधवार को यातायात जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर में थाने के सामने पुलिस ने यातायात जागरूक अभियान चलाया।