घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में स्थाई सीईओ की नियुक्ति की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में स्थाई सीईओ की नियुक्ति की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सपन कामला ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में स्थाई सीईओ नहीं होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।