घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास ट्रैक्टर से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास सोमवार रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास ट्रैक्टर से गिरकर मनकाढाना निवासी अशोक इरपाचे गंभीर रूप से घायल हो गया।