घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद के फ्लेक्स कोCMO के कहने पर 2 कर्मचारियों ने फाड़ा, नप अध्यक्ष ने मामला दर्ज कराने चौकी में दिया आवेदन
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के फ्लेक्स को सीएमओ के कहने पर 2 कर्मचारियों ने फाड़ा दिया। नप अध्यक्ष मीरावन्ती नंदकिशोर उइके ने नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव एवं कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके को आवेदन दिया।