घोड़ाडोंगरी: कान्हावाड़ी गांव में एक युवक से मारपीट, मारपीट में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कान्हावाड़ी गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक युवक से एक व्यक्ति ने मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कान्हावाड़ी गांव में मंगलू इवने 35 साल के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की।