बरौली: सुरवल गांव में छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
बरौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरवल गांव ने छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। तस्कर की पहचान विकास प्रसाद निवासी सुरवल गांव के रुप में हुई है। बरौली थाना अध्यक्ष ने यह जानकारी दी है।