सैदपुर: जगदीशपुर में सीमेंट चोरी की घटना का खुलासा, 20 बोरी सीमेंट व पिकअप के साथ 4 आरोपित सादात रोड से गिरफ्तार
सैदपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से सीमेंट की बोरियों की दिनदहाड़े चोरी के मामले में सैदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बोरी एसीसी सीमेंट, एक पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपितों को शुक्रवार की देर रात औड़िहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को जेल भेज दिया गया।