फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डबौरा के रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डबौरा के रहने वाले प्रदीप कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया दबंग सोहनलाल पुत्र रामोतार राहुल पुत्र ओंमकार मामूली कहासुनी को लेकर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित को लाठी डंडों से जमकर पीटा जिससे पीड़ित घायल हो गया और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की