कर्वी: सेवासुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुरानी कोतवाली में चल रहे 3 दिवसीय मेले का एसपी ने किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी उपजिलाधिकारी कर्वी (आई0ए0एस) पूजा साहू की उपस्थिति में 03 दिवसीय मेला जो पुरानी कोतवाली के पास आयोजित किया जा रहा है का भ्रमण किया गया।