कर्वी: कर्वी के रानीपुर भट्ट में ससुराली जनों द्वारा पत्नी को साथ न भेजने से आहत पति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी
कर्वी के रानीपुर भट्ट में बुधवार की सुबह 9 बजे जहरीला पदार्थ खाने से राजकुमार पुत्र रामचंद्र की हालत बिगड़ गई।रामचंद्र की पत्नी लीला देवी के मायके से न आने पर पर क्षुब्ध होकर राजकुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं परिजनों ने राजकुमार को सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसका इलाज किया जा रहा है।