कर्वी: मानिकपुर सतना मुख्य मार्ग में कारी बराह मनसहा रोड के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
मानिकपुर सतना मुख्य सड़क में कारी बराह मनसहा रोड के पास बीते मंगलवार की शाम 5 बजे ट्रक की टक्कर से युवक सुदामा पुत्र राजकुमार निवासी डोड़ा माफी की मौत हो गई। सुदामा डोड़ा माफी से टिकरिया रोड किनारे पैदल जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वही पुलिस ने मृतक के शव का बुधवार की दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।