कर्वी: कर्वी के तरौंहा में तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
कर्वी तरौंहा में बीते मंगलवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे व्यक्ति राजू वर्मा पुत्र सुंदरलाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं मृतक की पत्नी रेखा ने गांव के ही बऊआ और देव कुमार पर राजू की हत्या करने का आरोप लगाया है।और कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।वहीं पुलिस में मृतक के शव का बुधवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।