जांजगीर: शराब दुकान के पास युवक से बेल्ट और मुक्कों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर के अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित, जो नैला के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी है, ने आरोप लगाया कि राहुल सूर्यवंशी और उसके साथियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर बेल्ट, हाथ और मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में युवक के सिर और हाथ में चोट।