महोबा: महोबा में महिला-बच्चों की जान बचाने वाली पीआरवी टीम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 महोबा में समय पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से महिला और उसके दो बच्चों की जान बचाने वाली यूपी-112 पीआरवी टीम को एसपी शशांक सिंह ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताया जाता है कि खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर एक महिला आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। एसपी ने कहा कि ऐसी तत्परता और संवेदनशीलता से ही पुलिस पर आमजन का भरोसा बढ़ता है।