कुआं पूजन के दौरान दबंगों की मारपीट से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक राजकुमार और उसके मौसेरे भाई के साथ एक अन्य व्यक्ति को बचाव में शामिल होने पर भी हमला किया गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है