पिपरई: वार्ड क्रमांक 7 के खराब ट्रांसफार्मर की समस्या सोशल मीडिया पर, बीजेपी कार्यकर्ता ने सांसद से लगाई मदद की गुहार
पिपरई में बिजली संकट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अजय यादव ने मंगलवार रात करीब 11 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर परिषद पिपरई के वार्ड क्रमांक 7 का मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|