मैनपुरी: मोहल्ला गोवर्धन मे सड़क धसने से हुआ जानलेवा गड्ढा, गड्ढे के पास बैठकर लोग बच्चों की रखवाले करने पर हुए मजबूर #jansamasya
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला गोवर्धन लाल कोठी के पास सड़क धसने की वजह से जानलेवा गड्ढा हो गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की गड्ढे की वजह से आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। बाहर बैठकर बच्चों की रखवाली करनी पड़ती है कि कहीं कोई बच्चा गड्ढे में ना गिर जाए और कोई बड़ा हादसा ना हो जाए।