शिकोहाबाद: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को शिकोहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बस स्टैंड के पास से अभियुक्त आशू पुत्र मुन्नेश (निवासी लाइनपार) को दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।