सिकंदराराऊ: हसायन थाने से एक युवक फरियादी की बाइक लेकर चला गया, बाइक चोरी की आशंका से थाने में मचा हड़कंप
हसायन थाने में एक फरियादी आया था। एक युवक फरियादी की बाइक अपनी बाइक समझकर लेकर चला गया। जिसकी बाइक गायब हुई थी जब उसने अपनी बाइक थाना परिसर से गायब देखी तो हड़कम्प मच गया। वही युवक वापिस आया और बाइक लौटाई और बताया कि उसकी भी बाइक ऐसी ही है और जल्दबाजी में वह अपनी बाइक छोड़कर दूसरी बाइक को यहां से लेकर चला गया।