छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने आज 20 मई दोपहर करीब 12:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, कोषालय अधिकारी विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।