बरियातु: नावाडीह पुल से बरामद अज्ञात शव की गुत्थी उलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक का पिकअप वाहन और दो मोबाइल बरामद
बीते 10 मई को बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पुल के नीचे से बरामद अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिसकी पहचान उड़ीसा राज्य की पूरी जिला अंतर्गत जंगल बोरी ग्राम निवासी 50 वर्षीय फल व्यवसाई शेख सदाकत अली पिता तबारक अली के रूप में हुई। जिसकी हत्या लूट के इरादे से की गई थी, जिस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l