गोरखपुर: अंधियारीबाग स्थित मदरसा का नेत्रहीन छात्र बना हाफिज, 26 माह में कंठस्थ किया कुरान पाक
दावते इस्लामी इंडिया द्वारा संचालित मदरसतुल मदीना जामियतुल कुरैश अंधियारी बाग के नेत्रहीन छात्र गयासुद्दीन को दीनी तालीम देना किसी चुनौती से कम नहीं था। उस्ताद एक-एक लफ्ज याद कराते व उसके बाद फिर गयासुद्दीन की जबानी सुनते। यह कठिन काम था। करीब 26 माह की कड़ी मेहनत के बाद गयासुद्दीन ने कुरआन को हिफ्ज (कंठस्थ) किया।