गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की बीपीओ करेंगे जांच
कैंट थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाने पर तैनात बीट पुलिस ऑफिसर्स (बीपीओ) को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीपीओ थाना क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की वास्तविक स्थिति को परखेंगे। कैमरे की स्थिति के बारे में बाकायदा प्रोफार्मा में डिटेल भरकर एसएसपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। बीपीओ ने आज तमाम कैमरे को चेक भी किया।