पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज-लहसुन के भाव में तेजी, आवक भी रही अच्छी,प्याज 2310 और लहसुन 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका
कृषि उपज मंडी पोलायकलां में शनिवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक दर्ज की गई। मंडी में दोनों फसलों के भाव में तेजी देखने को मिली, जिससे किसानों के चेहरे खिले नजर आए। मंडी प्रभारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे भाव जारी करते हुए बताया कि रविवार को मंडी का अवकाश रहेगा। प्याज की आवक करीब 13 हजार कट्टों की रही। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 2100 से 2310 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका