नागौद: नागौद के खेरुआ सरकार हनुमान मंदिर से भक्तों के चढ़ाए नारियल चोरी होने का मामला
Nagod, Satna | Jul 13, 2026 नागौद के ऐतिहासिक प्रसिद्ध खेरुआ सरकार हनुमान मंदिर से भक्तों द्वारा मन्नत स्वरूप चढ़ाए गए नारियल ले जाने का मामला सामने आया है। पुजारियों के अनुसार बिना अनुमति नारियलों को खोलकर पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर नागौद पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर थाने पहुंचाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और श्रद्धालु थाने पहुंचे थाने।