पुनासा: ओंकारेश्वर हाई सेकेंडरी स्कूल के पास बने पोस्टमार्टम हाउस से बच्चों में भय, शिफ्ट करने की मांग
Punasa, Khandwa | Dec 23, 2025 ओंकारेश्वर हाई सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान में 528 बच्चे अध्ययनरत हैं, स्कूल परिसर के पास लगातार शव लाए जाने से बच्चे भयभीत रहते हैं और कई बार पढ़ाई के दौरान उनका ध्यान भटक जाता है। विद्यार्थियों का कहना है कि शवों को देखकर उन्हें डर लगता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। जानकारी मंगलवार शाम 4 बजे की है