बहराइच: मोतीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, जेठानी ने देवरानी के जेवर हड़पने के लिए रची डकैती की कहानी
मोतीपुर थाने की पुलिस ने लौकाही गांव में महिला के आंखों पर पट्टी बांध,छुरी रख लाखों की चोरी मामले का नाटकीय तरीके से खुलासा कर दिया।चोरी की सूत्रधार पीड़िता ही निकली। वारदात में उसका बेटा, बेटे का दोस्त व एक देवर शामिल था। कथित चोरी के माल का खरीददार सराफा कारोबारी भी धर दबोचा गया है। चोरी का माल भी बरामद हो गया है।