बहराइच: रुपईडीहा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 651/11 के पास से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 50 लाख की स्मैक बरामद
बहराइच जनपद की रुपईडीहा पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर से अंतराष्ट्रीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 50 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार स्मैक तस्कर को जेल भेज दिया है। भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/11 से रुपईडीहा पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।