बहराइच: डीएफओ की कार्यशैली पर बहराइच में भाजपा विधायक ने उठाए सवाल, वन मंत्री से की शिकायत
महसी इलाके में हिंसक वन्य जीव के हमले मे हुई एक मासूम की मौत मामले मे भारतीय जनता पार्टी से महसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश्वर सिंह ने बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं। इसके बाद उन्होंने वन मंत्री से इस मामले मे डीएफओ की शिकायत की है। दरअसल हिंसक वन्य जीव के हमले को डीएफओ ने सियार का हमला बताया था।