बहराइच: धरसवां चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली देहात इलाके के धरसवां चौराहा पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवार को ठोकर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार की मौत हो गई है। इस मामले मे जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बुधवार शाम को बताया कि उसका भाई भंडारा खाने के लिए गया हुआ था, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया और उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा आज शव का पीएम कराया गया है।