लखीसराय: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया प्रखंड के दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बड़हिया प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना की और लोगों से मिलकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने मां सिद्धिदात्री से सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना की।