पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पटना में कारकेड का रिहर्सल किया गया
7 मई यानी कि कल बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के रास्ते पीएम नरेंद्र मोदी गांधी मैदान पहुंचेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार शाम करीब 5:00 बजे प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल किया गया है।