पीपलखूंट: प्रतापगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सागवान की अवैध लकड़ी से भरी पिकअप की गई जब्त
उप वन संरक्षक के निर्देश पर वन विभाग ने रविवार देर रात संयुक्त गश्त के दौरान अवैध सागवान लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागवान के गट्टों से भरी एक पिकअप जब्त की है। मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अनुसार वनपाल नाका रामपुरिया, मेहंदीखेड़ा, पण्डावा और सुहागपुरा की संयुक्त रात्रि गश्त के दौरान रामपुरिया-प्रतापगढ़ मार्ग प