सुसनेर: ग्राम मोड़ी में संतरे की ग्रेडिंग मशीन में काम करते समय युवक की मौत, सुसनेर पुलिस जांच में जुटी
22 वर्षीय मुकेश पिता कैलाश गहलोत की गुरुवार की दोपहर में समीपस्थ ग्राम मोड़ी में संचालित संतरे की ग्रेडिंग में काम करते समय फांसी लग जाने के कारण मौत हो गई। जिसको शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहां पर डॉक्टर सुमित जैन के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना को लेकर सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।