सुसनेर: मालीपुरा की धर्मशाला में क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिये फूलमाली समाज ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन
फूलमाली समाज के द्वारा मालीपुरा में स्थित धर्मशालास में बीती देर रात्रि में क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया यहा पर श्री राम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती कर प्रसादी का वितरण भी किया गया बड़ी सँख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।