सुसनेर: कृषि उपज मंडी सुसनेर में टेक्टर ट्राली लाइन में लगाने की बात को लेकर किसानों के बीच हुआ विवाद, थाने में प्रकरण दर्ज
कलारिया के किसान मदन सिंह ओर आमला नानकार के अर्जुन सिंह के बीच मंगलवार को कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर ट्राली लाइन में लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया दोनों के बीच मारपीट हुई उसके बाद मामला थाने पर पहुंचा यहां पर पुलिस ने मदनसिंह की शिकायत पर देवीसिह व अर्जुन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया तो वही अर्जुनसिंह की शिकायत पर मदनसिंह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।