सुसनेर: उमरिया सौर ऊर्जा प्लांट पर चोरी का ASP ने किया खुलासा, 5 आरोपियों के पास से जब्त किया ₹95 हजार का 45kg जला हुआ कॉपर
ग्राम उमरिया में स्थित सौर ऊर्जा प्लांट पर 21 दिसम्बर से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी इस मामले में सुसनेर पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं। इसको लेकर आज सोमवार की शाम को साढ़े 5 बजे एडिशनल SP निशा रेड्डी ने सुसनेर पुलिस थाने पर खुलासा करते हुए बताया की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹95000 की कीमत का 45 किलो जला हुआ कॉपर जप्त किया है।