सुसनेर: मिडिल स्कूल ग्राउंड में नगर परिषद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को किया लाभान्वित
केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु प्रशासन के द्वारा निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार की दोपहर 1 बजे सोयत से होते हुए सुसनेर पहुंची। यहां पर नगर परिषद ने मिडिल स्कूल ग्राउंड में शिविर आयोजित कर केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना, स्वनिधि योजना, PM आवास योजना, उज्ज्वला योजना, PM मातृत्व वंदना योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया।