ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर बाजार में आंधी-बारिश का कहर, किसानों को भारी नुकसान, एक घायल, खुले में रखी सब्जियां भीगकर खराब
रघुनाथपुर बाजार में सोमवार और मंगलवार को आई तेज आंधी व बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के कारण बाजार में अपनी सब्जियां बेचने पहुंचे दर्जनों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवा और बारिश के चलते खुले में रखी सब्जियां भीगकर खराब हो गईं।