मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बुलडोजर से किया अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, राजस्व और पुलिस की सख्त कार्रवाई
ग्राम घाट कोटरा में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर लंबे समय से जारी अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इंद्रपाल यादव द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में शांति बनी रही। समाजसेवी भीकम सिंह ने प्रशासन के कदम का समर्थन किया। प्रशासन ने साफ कहा कि सरकारी ज